{"_id":"5b81ad7a42c79246764171e2","slug":"151535225210-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद भी लाभार्थियों को नही मिली सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद भी लाभार्थियों को नही मिली सहायता राशि
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह के बाद आज तक लाभार्थियों को सहायता राशि का भुगतान नहीं हो सका है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि दो सप्ताह पूर्व ही भुगतान के लिए पत्र व रुपये बैंक को भेज दिए गए है।
सकलडीहा विकास खंड कार्यालय में बीते 12 जून को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 जोड़ो का विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ तत्कालीन बीडीओ श्रवण कुमार राय और मुगलसराय विधायक साधना सिंह के नेतृत्व में हुआ था। उस दौरान ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह समेत ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से नवदंपत्ति का स्वागत किया गया था। इस योजना के तहत ब्लॉक की ओर से 20 हजार प्रोत्साहन राशि के साथ अन्य सामान व शादी विवाह में भोजन की व्यवस्था शासन के निर्देश पर हुआ था। तीन माह बीतने के बाद भी आज तक सहायता राशि विवाहिताओं के खाते में नहीं पहुंच सकी है। इस बाबत बीडीओ गुलाब सोनकर ने बताया कि आठ अगस्त को बैंक को सूची के साथ रुपये भेज दिए गए है। इसकी सूचना आनलाइन बैंक के ईमेल पर भी डाल दी गई है।