{"_id":"5b046c054f1c1be7408b734d","slug":"151527016453-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन लागू कराने के लिए बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन लागू कराने के लिए बनाई रणनीति
Updated Wed, 23 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्दवा (ब्यूरो) । अटेवा बरहनी ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार की शाम घोसवा गांव में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन सिंह के आवास पर हुई । पुरानी पेंशन लागू कराने को लेकर रणनीति तैयार की गई ।बैठक में यशवर्धन सिंह ने कहा कि हम पुरानी पेंशन के लिए किसी भी तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं ।जब राजनेताओं को पेंशन मिल सकता है तो शिक्षक कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए । बैठक में नौगढ़ में कार्यरत शिक्षक अरविन्द कुमार चतुर्वेदी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक व्यक्त किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बैठक में अरविन्द सिंह , आलोक कुमार सिंह, दुर्गेश यादव, प्रमोद कुमार, रामविलाश यादव, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश निराला आदि शिक्षक मौजूद रहे ।
विज्ञापन