{"_id":"5af9e5a04f1c1b894c8b4b12","slug":"151526326688-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों असफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों असफल
Updated Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने किया विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेलगाम कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को सभी तहसील मुख्यालयों और शहर के पार्क में धरना दिया। धरने में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को पूरी तरह असफल बताया। बाद में मांगों के समर्थन में ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपा।
शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नगर के जीटीआर ब्रिज के समीप स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में धरना दिया। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि मोदी की गलत नीतियों की वजह से पूरा देश कराह रहा है। देश में समस्याएं सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही हैं। खाद्य पदार्थ और पेट्रोलियम की कीमतें आसमान छू रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। इस मौके पर राकेश सिंह, सतपाल सिंह, नवीन पांडेय, शाहिद तौसिफ, अब्दुल खालिक, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, प्रमोद कुमार मौर्य, नौरिस पीटर, मुहम्मद नसीर, कन्हैया केशरी मुन्ना मिश्र उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामजी गुप्ता ने की।
धीना (ब्यूरो)। कार्यकर्ता पार्टी की ताकत होते हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी संघर्ष करती है। मजबूती के साथ सबको मिलकर सांप्रदायिक ताकतों से लड़ना होगा। ये बातें स्थानीय बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना नहीं कही। उन्होंने कहा की आज प्रदेश व देश में अराजकता का माहौल बन गया है। भाजपा केवल झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन अब जनता भाजपा के काले कारनामे को जान चुकी है। इस मौके पर मुनीर खान, अजीत मिश्रा ,रामबली सिंह, संजय सिंह, दिनेश मिश्रा, मनोज अग्रहरि, प्रमोद रस्तोगी, हेमलता पांडेय, टूनटून राय, राधे जायसवाल, रजनीकांत पांडेय, श्रीराम यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रताप नारायण उपाध्याय संचालन रामानंद यादव ने की।