फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पेयजल की समस्या के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार

पेयजल की समस्या के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार

Fri, 11 May 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पेयजल की समस्या के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार
नौगढ़ । स्थानीय तहसील में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है। तहसील में आरओ सिस्टम लगाने की मांग के समर्थन में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायिक कार्य से बहिष्कार किया। चेतावनी दी कि जब तक आरओ लगाने की व्यवस्था नहीं होती है, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। नौगढ़ तहसील बने एक वर्ष से अधिक का समय हो गया लेकिन अभी तक यहां पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। अधिवक्ताओं को भी आधा किलोमीटर दूर बाजार से पानी लाकर पीना पड़ता है। कई बार अधिवक्ताओं ने एसडीएम और तहसीलदार से पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की लेकिन सुनवाइ नहीं हुई। इससे नाराज होकर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को सुबह न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। बाद में बैठक कर प्रस्ताव पास कर निर्णय लिया कि तहसील परिसर में जब तक आरओ सिस्टम नहीं लगाया जाता है तब तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नौगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत कुमार मौर्य कहा कि न्याय की आस में दूर दूर से ग्रामीण यहां आते हैं। भीषण गर्मी में भी यहां पेयजल की उचित व्यवस्था न होने से वादकारियों को प्यासे रहना पड़ता है। बैठक में विजय बहादुर यादव, कृष्णानंद मौर्य, सत्यानंद तिवारी, जिलाजीत यादव, अजीत कोल, जैसलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed