{"_id":"5a41520f4f1c1b0d788b4f47","slug":"151514230287-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर कैंडल जलाकर मांगी दुआए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर कैंडल जलाकर मांगी दुआए
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। संसार को प्रेम का संदेश देने वाले प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस सोमवार को नगर सहित पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। गिरजा घरों में प्रभु के जन्म की झांकी सजाई गई और विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। मसीही समुदाय के साथ अन्य धर्मावलंबियों ने भी चर्च में पहुंचकर विशेष आशीष लिया और यीशु के समक्ष कैंडिल जलाकर दुआ मांगी। इस मौके पर चर्च परिसर में सेंटा क्लाज ने बच्चों को पुरस्कार भी भेंट किया और बच्चों को खूब हंसाया।
प्रेम, करुणा का संदेश देने वाले पाप के उद्धारक प्रभु यीशु का जन्मोत्सव रविवार की आधी रात हुआ। नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाल यीशु तीर्थ कैथोलिक चर्च में आधी रात को विशेष प्रार्थना हुई। प्रार्थना के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारक बाद दी और केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। सुबह आठ बजे एक बार फिर ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए और प्रार्थना सभाएं हुई। इस मौके पर यहां के फादर विपिन सीजे ने बताया कि पवित्र बाइबल के अनुसार सभी मनुष्य पाप और मृत्यु की दासता में है। हमें मुक्ति और जीवन का मार्ग दिखाने के लिए स्वयं प्रभु पुत्र को धरती पर आना पड़ा।। क्रिसमस के मौके पर चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी के दर्शन के लिए मसीही समुदाय के अलावा अन्य धर्म के लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान यहां कैंडल जलाने वालों की भी भीड़ रही। सुबह से देर रात तक यहां दर्शन करने और आशीष लेने वालों की कतार रही। इस दौरान चर्च के समीप ही मेला लगा। यहां कैंडल, खिलौने, पोस्टर, गुब्बारे सहित तमाम तरह के खाद्य पदार्थोेें की दुकानें सजी रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के अलावा नागरिक सुरक्षा संगठन, स्काउट गाइड के लोग लगे रहे।