फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रवेश पत्र के साथ आधार की भी होगी जांच

प्रवेश पत्र के साथ आधार की भी होगी जांच

Thu, 21 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश पत्र के साथ आधार की भी होगी जांच

विज्ञापन
चंदौली। शासन ने यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर प्रवेश पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड की भी जांच की जाएगी। बगैर आधार के कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेगा। जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 94 हजार 646 पंजीकृत छात्र आगामी फरवरी माह से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।

सूबे की भाजपा सरकार ने बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी कराने के लिए लिए नया आदेश जारी किया है। इसके तहत दसवीं और बारहवीं के सभी छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए आधार अनिवार्य होगा। परीक्षा भवन में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 94 हजार 646 पंजीकृत छात्र हैं। जिसमें दसवीं में 30604 बालक और 20800 बालिकाएं तथा बारहवीं में 25532 बालक और 17045 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं हाईस्कूल के 146 और इंटरमीडिएट के 519 व्यक्तिगत छात्र भी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सभी के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है। प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह अपने-अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र देते समय निर्देश दें कि उन्हें प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड भी ले जाना होगा अन्यथा परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित कर दिए जाएंगे। वहीं प्रधानाचार्योँ को भी निर्देश दिया गया है कि सभी छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित कराएं। बताया कि सरकार की ओर से नि:शुल्क शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। यदि छात्रों को आधार बनवाने में परेशानी होती है तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। विद्यालयों में शिविर लगाकर आधार बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed