{"_id":"5a1872ce4f1c1b6e468b6377","slug":"151511551694-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर छापा, दो का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकानों पर छापा, दो का लाइसेंस निलंबित
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। जनपद में खाद की काला बाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने टीम का गठन किया है। शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम ने जिले की कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा और दुकानों के कागज सही नहीं होने पर कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों की कार्रवाई से जनपद के खाद विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति है।
जनपद में खाद की दुकानों पर खाद की कालाबाजारी और ऊंचे दाम पर खाद की बिक्री की शिकायतें लगातार जिला प्रशासन को मिलती रही है। इस को संज्ञान में लेते कार्रवाई कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। शुक्रवार को टीम के उप कृषि निदेशक आरके सिंह और अन्य अधिकारियों ने चंदौली, सैयदराजा, नियामताबाद, बबुरी, लौंदा में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उर्वरक की गुणवत्ता, मूल्य सहित कई चीजों की जांच पड़ताल किया। इसमें दो दुकानों के कागजात ठीक नहीं होने पर उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया तथा कई दुकानों से खाद के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। उप कृषि निदेशक आरके सिंह ने बताया कि आगे भी खाद की दुकानों का जांच अभियान चलेगा और शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी होगी।