फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नौगढ़ ब्लाक प्रमुख आज सिद्ध करेंगे बहुमत

नौगढ़ ब्लाक प्रमुख आज सिद्ध करेंगे बहुमत

Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लाक प्रमुख आज सिद्ध करेंगे बहुमत

विज्ञापन
नौगढ़ विकासखंड के ब्लाक प्रमुख जवाहर खरवार को गुरुवार को बहुत सिद्ध करना है। 16 सितंबर को उनके खिलाफ 28 सदस्यों ने बीडीसी सदस्य नीतू सिंह के नेतृत्व में डीएम को अविश्वास प्रस्ताव का शपथ पत्र दिया था। मौके पर 27 सदस्य उपस्थित भी हुए थे। नौगढ़ ब्लाक में 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने ब्लाक प्रमुख को बहुमत सिद्ध करने के लिए 12 अक्तूबर का समय दिया था ।


राबर्ट्सगंज सांसद छोटे लाल खरवार के छोटे भाई जवाहर खरवार नौगढ़ ब्लाक प्रमुख हैं। इनके खिलाफ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए जिलाधिकारी के यहां प्रस्तुत होकर शपथ पत्र सौंपा था। वहीं सदस्यों को बहला-फुसलाकर जिलाधिकारी के सामने गलत शपथ पत्र पेश किए जाने का आरोप लगाते हुए ब्लाक प्रमुख जवाहर खरवार ने एक हलफनामा दिया जिस पर जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने उन्हें अपना बहुमत पेश करने के लिए 12 अक्तूबर का समय दिया था। वहीं जिन सदस्यों का शपथ पत्र जिलाधिकारी के सामने पेश किया गया था उनमें से 28 सदस्यों में से 27 सदस्य मौके पर ही उपस्थित रहे थे। अब गुरुवार को इस बात का फैसला होना है कि जवाहर खरवार ब्लाक प्रमुख रहेंगे या नहीं। इस संबंध में जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि नौगढ़ ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए 27 सदस्य आए थे। इसका भौतिक सत्यापन कराया गया। वहीं ब्लाक प्रमुख जवाहर खरवार को अपना बहुमत सिद्ध करने के लिए 12 अक्तूबर की तिथि दी गई है।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed