फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

Wed, 30 Aug 2017 05:17 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

विज्ञापन
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला मंगलवार को सदर ब्लाक परिसर में शुरू हुआ। मुख्य विकास अधिकारी अनिरुद्घ कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सूचना विभाग की ओर लगाई गई दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृत्त और सबका-साथ सबका विकास से जुड़ी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर सीडीओ ने मेले में लगे स्टालों और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सदैव समाज के लिए संघर्षरत रहे। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों पर अमल कर गरीब और पिछड़े लोगों के विकास के बारे में सोचें। निरीक्षण के दौरान समेकित बाल विकास विभाग के स्टाल को देखा और लड्डू, दलिया और दवाओं को गर्भवती महिलाओं में वितरण करने के निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया। कहा कि समय-समय पर गर्भवती महिलाओं का हालचाल लें, जिससे कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हों। उन्होंने पशुपालन विभाग, कृषि, समाज कल्याण, श्रम विभाग, जिला खादी एवं च्रामोद्योग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया इस दौरान ग्राम प्रधानों और सचिवों को श्रम विभाग, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से विभागीय योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी पांडेय, खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed