फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गरीबरथ समेत चार ट्रेनें रहीं रद्द

गरीबरथ समेत चार ट्रेनें रहीं रद्द

Fri, 25 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
गरीबरथ समेत चार ट्रेनें रहीं रद्द

विज्ञापन
मुगलसराय। कैफियात एक्सप्रेस के बुधवार की भोर में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को हावड़ा दिल्ली रूट पर परिचालन सामान्य हो गया। दूसरे दिन चार ट्रेनों का परिचालन रद्द रहा जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेेनों को रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रीशेड्यूल कर चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि एक दो दिन में ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा।

कैफियात एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के दूसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन असामान्य रहा जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। दूसरे दिन गुरुवार को इस्लामपुर नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, मालदा टाउन दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, अगरतला आनंद विहार टर्मिनल सुंदरी एक्सप्रेस और भागलपुर आनंद विहार टर्मिनल गरीबरथ एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहा। इसी प्रकार डाउन की ट्रेनों में हावड़ा राजधानी, सियालदह राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटे, संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने दो घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस सात घंटे, पटना राजधानी एक्सप्रेस छह घंटे, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस पौने सात घंटे, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस छह घंटे तक रीशेड्यूल करके आरंभिक स्टेशनों से चलाई गई जिससे उक्त ट्रेनें विलंबित होकर शुक्रवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। इसी प्रकार अप की ट्रेनों में रांची राजधानी एक्सप्रेस सवा छह घंटे, पटना राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे, कालका मेल साढ़े 12 घंटे, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सवा 13 घंटे, पटना कोटा एक्सप्रेस नौ घंटे, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस साढ़े 11 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सवा 19 घंटे की देरी से रीशेड्यूल करके चलाई गईं। डीआरएम किशोर कुमार ने बताया कि एक दो दिन परिचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed