{"_id":"597109264f1c1b3b488b45f4","slug":"151500580134-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में फंसे सांड को मुस्लिम युवक ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में फंसे सांड को मुस्लिम युवक ने बचाया
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । लाठ नंबर दो स्थित गंदे नाले में फंसे सांड को निकाले में गुरुवार की सुबह वसीम नामक युवक ने जिस तरह से मशक्कत की इससे हर कोई उसका मुरीद हो गया । नाले में फंसे सांड़ को बचाने के लिए वसीम बिना किसी परवाह के नाले में कूद गया और दो घंट की कड़ी मेहनत के बाद वह सांड बचा पाया ।
दरअसल गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे लाठ नंबर दो स्थित नाले के समीप दो सांड आपस में लड़ रहे थे । इस दौरान एक सांड उसमें अचानक से गिर पड़ा । नाले की गहराई लगभग पांच फीट होने के कारण वह सांड नाले से बाहर नहीं निकल पा रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रहे मुस्लिम महाल निवासी वसीम नामक युवक की नजर नाले में फंसे सांड़ पर पड़ गई । नाले से बाहर निकलने की सांड़ की बेबसी को वह देख नहीं पाया और बिना किसी परवाह के वसीम भी नाले में कूद गया । काफी मेहनत के बाद भीं जब वह बाहर निकल पाया तो युवक ने सूझबूझ का इस्तेमाल कर सांड़ को वह उस तरफ ले गया जहां काफी कूड़ा पड़ा हुुआ था । लगभग दो घंटे के बाद सांड़ नाले से बाहर निकल गया । वसीम ने बताया कि उसे जानवरों से हमेशा से ही लगाव रहा है । कहा कि नाले में फंसे सांड़ की बेचैनी को वह देख नहीं पाया था इसलिए उसने उसे बचाने का निर्णय लिया ।
विज्ञापन