{"_id":"597109234f1c1b743d8b467d","slug":"151500580131-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरलीधर विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरलीधर विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल ने जोन कोआर्डिनेटर राज्यसभा सांसद मुनकाद अली के निर्देश पर मुरलीधर को सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबुती के लिए गांव गांव कैंप लगाकर लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के सभी आपराधिक रेकार्ड को पार कर दिया है। कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढा है और अपराधी भगवा गमछा ओढकर खुले आम घुम रहे है। कहा कि प्रदेश सरकार की शह पर दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है और पुलिस भाजपा एजेंट के रुप में वसूली में लिप्त है। विधानसभा अध्यक्ष मुरलीधर ने कहा कि सैयदराजा विधानसभा के प्रतिनिधि के कुछ लोग बसपा कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न कर रहे है। इसके विरोध में जल्द ही बसपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इस दौरान राजेन्द्र राम, उमाकांत, राधेश्याम, पप्पूराज, दिपू , कविन्द्र राम, इलियास, पतिराम, संजय, गुलाब, पारस, लवकुश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन