फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कैशलेस इंडिया के लिए साक्षात्कार

कैशलेस इंडिया के लिए साक्षात्कार

Mon, 26 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
कैशलेस इंडिया के लिए  साक्षात्कार
कंदवा। मां मंशा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में रविवार को आइडिया मनी कैशलेस के तहत प्लीज सेव समथिंग एंड शोध संस्थान को आपरेटिव सोसायटी की ओर से साक्षात्कार लिया गया। इसमें चार ब्लॉकों से आई 500 लड़कियों का साक्षात्कार लिया गया। सोसायटी के लोगों द्वारा साक्षात्कार के लिए आई लड़कियों से बारी - बारी से गांवों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। डायरेक्टर राजेश कुमार यादव व जिला समीक्षा अधिकारी मंजीत प्रसाद ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आइडिया मनी कैशलेस इंडिया के तहत प्रत्येक गांव में तीन लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। गांवों में चिह्नित 36 गरीब महिलाओं का समूह बनाकर उनको उद्यमी बनाने का कार्य किया जाएगा। इससे गांव की गरीब महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा। रविवार को बरहनी, सकलडीहा, चंदौली व जमानियां ब्लॉक के गांवों की 500 लड़कियों का परी पद के लिए साक्षात्कार लिया गया। इसमें सफल प्रतिभागियों का चयन कर गांवों में उनका दायित्व सौंपा जाएगा। इस मौके पर संस्थान के संस्थापक योजना प्रभारी राजेश यादव, लाल साहब, सुरेश श्रीवास्तव, अंशु सिंह, स्नेहा पांडेय, काजल पांडेय, अमीषा सिंह, नितेश कुमार, सुनील कुमार, सुबेदार यादव, अंकित, दिनेश यादव, रणजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed