फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 Home fell in rain

झमाझम बारिश,15 घर गिरे

Tue, 02 Aug 2016 01:38 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 02 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
15 Home fell in rain
बारिश
सोमवार की सुबह जिले में करीब तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। खेतों में हर तरफ जल ही जल दिख रहा था। यहां तक कि पानी भरने से धान की रोपाई का कार्य बाधित हो गया। बारिश से पंद्रह कच्चे मकान गिरे, जिसमें दो लोग घायल हो गए। वहीं शहरी इलाकों में सड़कों और गलियों में कीचड़ और फिसलन बढ़ने से आवागमन में लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जिले में सोमवार को करीब 30 मिमी बरसात हुई है। तीन घंटे तक हुई बारिश के दौरान लोग अपने घरों में रहे। वहीं जरूरी कार्य से घर से लोग छाता लेकर और रेनकोट पहन कर निकले। शहरी इलाकों में बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। नगर के जीटी रोड सहित गलियों में भी पानी भर गया। मुगलसराय के वार्ड नंबर एक अलीनगर में बरसात से बारह कच्चे मकान ढह गए। इसी प्रकार वार्ड नंबर छह बिछड़ी में भी एक मकान ढह गया। कमोवेश यही स्थिति चकिया, बबुरी, सैयदराजा, कमालपुर, धीना, चहनियां, टांडाकला, दुलहीपुर, पड़ाव, नियायताबाद, नौगढ़ समेत जिले के सभी इलाकों में देखने को मिली। धानापुर क्षेत्र में बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। क्षेत्र के विझवल गांव में कच्चे मकान का बारजा गिरने से एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

मुगलसराय क्षेत्र के कूढ़े खुर्द गांव में केशा यादव का कच्चा घर भारी बारिश से ढह गया।  बारिश से जिले के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी   चरमरा      गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed