फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 days of December heavy on three months, 32 died in accidents

Chandauli News: तीन महीने पर भारी दिसंबर के 15 दिन, हादसों में 32 की मौत

Mon, 16 Dec 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
15 days of December heavy on three months, 32 died in accidents
पीडीडीयू नगर। चंदौली के लिए दिसंबर का महीना काफी दुखद रहा है। पिछले तीन महीने में जितने लोगों की मौत नहीं हुई, उससे ज्यादा दिसंबर के 15 दिनों में लोगों ने जान गंवाई है। अलग-अलग हादसों में 32 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हुई। वहीं, रेल दुर्घटना में 5 और डूबने से 6 लोगों की जान गई है। मरने वालों में 22 लोगों की उम्र 20 से 45 साल के बीच थी।
विज्ञापन


चंदौली जिला वैसे तो प्रदेश के छोटे जिलों में शुमार है लेकिन हादसे के मामले में यह किसी से कम नहीं है। जिले में 50 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे और करीब 500 किलोमीटर की अन्य मुख्य सड़कें होने से हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर महीने सड़क और रेल के अलावा अन्य हादसों में 12 से 15 लोगों की मौत होती है। सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में कुल 23 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 10 लोगों की जान सड़क हादसों में गई थी। वहीं, दिसंबर के 15 दिनों में ही सड़क, रेल समेत विभिन्न हादसों में 32 लोगों की जान जा चुकी है। सड़क हादसों में ज्यादातर लोगों की मौत तेज रफ्तार की वजह से हुई है। वहीं तालाब, पोखरे, कुएं और नहर में डूबने से भी 6 लोगाें की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed