फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 camels recovered from DCM, three smugglers arrested

Chandauli News: डीसीएम से 15 ऊंट बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
15 camels recovered from DCM, three smugglers arrested
सैयदराजा। पुलिस ने शुक्रवार की शाम नौबतपुर के पास डीसीएम पर लदे 15 ऊंट बरामद किए। साथ ही तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए। भूख-प्यास के कारण एक ऊंट की मौत हो चुकी थी। आरोपी ऊंटों को राजस्थान से लादकर आसनसोल जा रहे थे। सीओ सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि सैयदराजा के थाना प्रभारी सत्यनरायन मिश्र को सूचना मिली कि तस्कर गोवंश को बिहार ले जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बिहार सीमा पर नौबतपुर के पास वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। कुछ देर बाद तिरपाल से ढंका डीसीएम आता दिखा। वाहन को रोक कर तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें बेतरतीब ढंग से ऊंट लादे गए थे। 15 ऊंटों के मुंह और पैर बांध कर लादा गया था। इससे एक ऊंट की मौत हो चुकी थी। इस दौरान तस्करी करने के तीन आरोपियाें वसीम खान, रिजवान खान दोनों निवासी ग्राम ताजपुर थाना नानपारा जिला बहराइच और अमिर निवासी बागपत थाना बागपत जिला बागपत को गिरफ्तार कर चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed