{"_id":"5ca65dc0bdec22143e2c6d6e","slug":"141554406848-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
Fri, 05 Apr 2019 01:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने और मतदाताओें को बूथों तक जाने के लिए गुरुवार को जिला प्रशासन और अमर उजाला अपराजिता के तहत संयुक्त तत्वाधान में पीडीडीयू नगर में रैली निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कालेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
रैली में विद्यालय की छात्राएं-शिक्षिकाएं और शिक्षकों ने भाग लिया। रैली में छात्राएं स्लोगन लिखे पोस्टर, बैनर लेकर चल रही थी। छात्राओं ने ‘न जाति पे न धर्म पे, वोट पड़ेगा कर्म पे’, ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’, ‘बनो देश के भाग्य विधाता, जागो प्यारे मतदाता’ के नारे लगाते हुए चल रही थी। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया और पंफलेट बांटे। रैली स्कूल से निकलकर जीटी रोडकाली मंदिर, नई सट्टी, सुभाष पार्क से यूरोपियन कालोनी होते हुए विद्यालय पहुंची। वहां सभी ने मतदान करने का संकल्प लिया। इसमें करीब 200 छात्राओं और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
स मौके पर स्वीप के नोडल अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव, मतदान के ब्रांड अंबेसडर राकेश रोशन यादव, शरद चंद्र मिश्र, सुधीर भाष्कर पांडेय, अंजली चक्रवर्ती, माधुरी देवी, श्यामली पाल मौजूद रहीं। स्वागत एवं धन्यवाद प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह ने दिया।
विज्ञापन