{"_id":"5ca263a9bdec2214216cd433","slug":"141554146217-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित अमर उजाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। विकासखंड के मनोहरपुर स्थित सुधांशु माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार की देर शाम सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सामाजिक संस्था प्रगति की ओर से विद्यालय के तीन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
संस्था के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि संस्था की ओर से प्रति वर्ष दो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। इससे उनके अंदर भी शिक्षा के प्रति ललक पैदा होती है। उक्त परीक्षा में कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र प्रतिभाग करते हैं। ग्रामीण प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था सदैव तत्पर है। इस मौके पर इं. बृजेश सिंह, संदीप दूबे, टीपू दूबे, मुकेश दूबे, अभिजीत पांडेय, अन्नू दूबे मौजूद रहे। ब्यूरो