{"_id":"5bd9fc89bdec2269a12fc6c0","slug":"141541012617-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की समस्याओं को निस्तारित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की समस्याओं को निस्तारित करने का निर्देश
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने बुधवार को मुख्यालय स्थित डाक बंगले पर महिलाओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान छह महिलाओं ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें चार मामले पुलिस विभाग तथा एक मामला राजस्व से जुड़े होने पर संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। उन्होंने प्रशासन से महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकताओं के साथ करने को कहा।
इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने जिला अस्पताल परिसर में महिला हेल्प लाइन एवं वन स्टॉप सेंटर की स्थापना कराने का निर्देश दिया। जिसपर सीएमओ ने जिला चिकित्सालय में कमरे की कमी के चलते भोगवारे में केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि जो भी महिला उत्पीड़न की शिकार हो वह प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार सुबह दस से शाम पांच बजे तक आयोग के व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकती है। जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, महिला थानाध्यक्ष प्रमिला यादव, सीएमओ पीके मिश्रा, बीएसए भोलेंद्र प्रताप, डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती कुमारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम, बाल विकास परियोजना अधिकारी अमरनाथ मौर्या व श्री अंकित सिंह उपस्थित रहे।