फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दक्षता परीक्षा में सफल छात्रों का किया गया सम्मान

दक्षता परीक्षा में सफल छात्रों का किया गया सम्मान

Wed, 10 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दक्षता परीक्षा में सफल छात्रों का किया गया सम्मान

विज्ञापन
कंदवा / चकिया। बरहनी विकास खंड के इमिलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत व ब्लाक स्तरीय दक्षता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बरहनी के खंड शिक्षाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कापी, कलम और ड्राईंग बॉक्स देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
बीते दिनों हुए न्याय पंचायत स्तरीय दक्षता परीक्षा में कक्षा पांच के ओम प्रताप सिंह व अर्जुन शर्मा और कक्षा तीन के रवि किशन व नाजिया परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं ब्लाक स्तरीय दक्षता परीक्षा में भी रवि किशन ने गणित विषय में प्रथम स्थान हासिल किया था। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। इस मौके पर यशवर्धन सिंह, बांकेबिहारी सिंह, आलोक सिंह, अरविंद कुशवाहा, ज्योति सिंह, अरुण साहू, मस्तराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं चकिया स्थित बीआरसी परिसर में भी दक्षता परीक्षा में सफल कक्षा तीन, पांच व आठ के 15 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी ने दीप जला कर समारोह का शुभारंभ किया। और बच्चों को प्रमाण पत्र, टिफिन बाक्स, शिक्षण सामग्री व सामान्य ज्ञान की पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी चन्द्रशेखर आजाद, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अनिल वर्मा, पीओ सुधांशु मिश्रा, नरेंद्र प्रताप सिंह, परीक्षा प्रभारी कुंवर कलाधर सिंह, विजय कुमार विश्वकर्मा, चन्द्रप्रकाश गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed