{"_id":"5bbcfff9867a55285874f766","slug":"141539112953-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में उतर भारतीयों पर हो रहे हमले के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में उतर भारतीयों पर हो रहे हमले के विरोध में की नारेबाजी
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयूनगर। गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को जुलूस निकाला और गुजरात सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस के बाद कांग्रेसियों ने काली महाल स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर सभा की। सभा में उत्तर भारतीयों की रक्षा न करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को दोषी करार दिया। कहा कि बढ़ती महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर इस तरह की घटना की जा रही है।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि डीजल - पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतों मे बढोतरी, सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती महंगाई तथा अन्य कई मुद्दों पर फेल केंद्र की सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए उत्तर भारतीयों के साथ, मारपीट, बदसलूकी करवाने का कार्य कर रही है । इस तरह की घटना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के इशारे पर किया जा रहा है । इन लोगों का अब तक मौन बने उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है । उन्होंने कहा कि गुजरात में उत्तर भारतीयों को स्कूलों, कारखानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में भय दिखाया जा रहा है। प्रताड़ना से परेशान उत्तर भारतीय गुजरात से पलायन करने को विवश हैं। जुलूस और सभा में सतपाल सिंह, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, संजय मिश्रा, कन्हैया केशरी, कमरुल बारी, नवीन पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, आफताब पप्पू, इम्तियाज गुड्डू, नेहाल अख्तर, दशरथ चौहान, संतोष तिवारी, मुसलमान, प्रमोद मौर्या, डॉ. नंदलाल गुप्ता, नौरिस पीटर, कृष्ण मुरारी, मनोज पांडेय, पप्पू , दीपक गुप्ता उपस्थित रहे।