फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पौधरोपण कर जिलाधिकारी ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

पौधरोपण कर जिलाधिकारी ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

Wed, 04 Jul 2018 01:18 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण कर जिलाधिकारी ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ
पौध रोपण

विज्ञापन
चकिया। काशी वन्य जीव प्रभाग के द्वारा मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल पौधरोपण किया। इस दौरान तहसील परिसर में छायादार वृृक्षों के पौधो का रोपण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वन महोत्सव के अभियान को सार्थक करने के लिए आम जनता की सहभागिता आवश्यक है। वन महोत्सव का आयोजन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान रोपे गये पौधो का संरक्षण जरूरी है। डीएफओ मनोज खरे ने कहा कि एक से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव के दौरान चकिया रेंज में 49300 तथा चन्द्रप्रभा रेंज में एक लाख 79 हजार तीन सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए वन विभाग की नर्सरियों में पर्याप्त पौधे मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सात जुलाई को मुजफ्फरपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में वन महोत्सव अभियान का समापन समारोह पूर्वक पौध रोपण के साथ किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ एके श्रीवास्तव, वृक्ष बंधु परशुराम सिंह, चकिया रेंजर ताराशंकर यादव, चन्द्रप्रभा रेंजर बृजेश पांडेय, वन दरोगा आनंद दूबे, संतोष राय, टीपी सिंह, रामआशीष सहित तमाम वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed