फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा का गठबंधन आम जनता के साथ - लक्ष्मण आचार्य

भाजपा का गठबंधन आम जनता के साथ - लक्ष्मण आचार्य

Tue, 15 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा का गठबंधन आम जनता के साथ - लक्ष्मण आचार्य
भाजप
विज्ञापन

चकिया। नगर के पूर्वी बाजार स्थित एक लान में सोमवार को भाजपा चकिया विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल पदाधिकारी सहित विधानसभा क्षेत्र में मौजूद जिले के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भाजपा का गठबंधन आम जनता के साथ हो चुका है। जबकि विपक्षी दल आपस में गठबंधन के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ गठबंधन अधिक मजबूत होता है। वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा अपने कार्यकर्ताओं तथा बूथ संगठनों के बल पर जीतेगी। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 21 तेज-तर्रार कार्यकर्ताओ की नियुक्ति की जाएगी जो भाजपा को जीत दिलाने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, जिला महामंत्री काशीनाथ सिंह, विधायक शारदा प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह मन्ने, अभिषेक मिश्रा, पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवानदास मौर्या और संचालन उमाशंकर सिंह एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन


चकिया (ब्यूरो)। नगर पंचायत के निर्वाचित भाजपा सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन पर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में मौजूद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिस पर लक्ष्मण आचार्य ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र को तलब कर उन्हें कड़ी फटकार लगाई। भाजपा सभासदों का सम्मान करने तथा उन्हें नगर के विकास में सहभागी बनाने को कहा। इस दौरान जिला योजना समिति की सदस्य मीना विश्वकर्मा, गीता सोनकर, राजेश चौहान, संदीप मौर्या, उर्मिला गुप्ता, सुधा शर्मा, अनिल केशरी, सरदार राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed