फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रभारी मंत्री के सामने रखी समस्याओं का पुलिंदा

प्रभारी मंत्री के सामने रखी समस्याओं का पुलिंदा

Sat, 28 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री के सामने रखी समस्याओं का पुलिंदा

विज्ञापन
मुगलसराय। ग्राम स्वराज योजना के तहत शुक्रवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव में जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के प्रभारी और कबीना मंत्री जय प्रकाश निषाद के सामने ग्रामीणों ने समस्याओं का पुलिंदा उनके सामने रखा। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद नाराज मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देने के साथ ही चौपाल में अनुपस्थित एडीओ (एमआई) राकेश मौर्य को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश चहनिया बीडीओ विजय जायसवाल को दिया, और इस लापरवाही की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश डीएम को दिया।
चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, राशन वितरण, मनरेगा कार्ड, विधवा पेंशन, गेहूं खरीद, सड़क मरम्मत, पेयजल से संबंधित कई मुद्दों को प्रभारी मंत्री के सामने रखा।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने तीन गर्भवती महिलाओं को फल और पुष्प गुच्छ देकर गोद भराई का रस्म पूरा किये तथा दो नवजात बच्चों को अन्न प्राशन कराया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि कैली गांव में कुल 186 बिजली के उपभोक्ता हैं तथा गांव से सभी मजरों में बिजली आपूर्ति होती है। साथ ही गांव में 47 हैंडपंप लगाए गए हैं जिसमें चार का रिबोर कराया जाना है । डीपीआरो उमाशंकर ने बताया कि गांव में कुल 367 प्रस्तावित शौचालयों में 320 का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समुचित विकास के लिए ग्राम स्वराज योजना के तहत चौपाल आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शासन की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों से संवाद किया जाता है। कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जन चौपाल में विभिन्न विभागों की ओर से अपनी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए गए थे। जिसमें ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही थी।
इस दौरान एसपी संतोष सिंह, सीएमओ पीके मिश्र, बीडीओ विजय जायसवाल, एसडीएम सत्येंद्र सिंह, उप निदेशक कृषि आरके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूयमुनि तिवारी, प्रधान कुंज बिहारी, उदय प्रताप पप्पू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री का हुआ स्वागत
पडा़व (ब्यूरो) भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य सुर्यमुनि तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय चौराहे पर प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जय प्रकाश पाठक, जिला पंचायत सदस्य डा.शंभूनाथ, नीरज तिवारी, देवेंद्र गुप्ता, दीपक जायसवाल, अमित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed