{"_id":"5ac528be4f1c1b051d8b49c0","slug":"141522870462-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोष्ठी में शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी में शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
नामांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। विकास खंड के विजयपुरवां गांव में नवीन शिक्षा सत्र के आरंभ होने पर बुधवार को शिक्षोन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. प्रदीप मौर्य ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरकार छात्रों के पठन-पाठन के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। जिससे परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने की अपील की। स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्था के महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जयदीप सिंह ने गोष्ठी में अपने महाविद्यालय के दो प्रशिक्षुओं को नियमित रुप से विद्यालय में शिक्षा देने की घोषणा की। अभिभावक विमलेश विश्वकर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रदेव पाठक तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय विश्वकर्मा ने विद्यालय को एक-एक सिलिंग फैन देने की बात कही। इस अवसर पर सह समन्वयक कुंवर कलाधर, चंद्रभान, राजेश पटेल, संकुल प्रभारी रीता पांडेय, राजीव पाठक, अर्जुन विश्वकर्मा, राजेश सोनकर, पद्मावती, सलीमउल्लाह मौजूद थे। अध्यक्षता राजेंद्र विश्वकर्मा संचालन राजेश विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन