{"_id":"5ac526dd4f1c1bf0618b587f","slug":"141522869981-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन निम्राण के लिए अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन निम्राण के लिए अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। विकासखंड के हिनौती उत्तरी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की हालत जर्जर होने तथा कई बार मरम्मत की मांग किये जाने के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से न दिए जाने से नाराज अभिभावकों ने बुधवार को विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि विद्यालय की मरम्मत का कार्य शीघ्र नहीं कराया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
प्राथमिक विद्यालय हिनौती उत्तरी में 120 छात्र-छात्राए पंजीकृत है। विद्यालय भवन रखरखाव के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गया है। बरसात के दिनों में पूरा विद्यालय से झरने की तरह पानी टपकता है। विद्यालय की कई दीवारें फट गई है। जिससे कभी भी विद्यालय के ध्वस्त होने का खतरा बना हुआ है। प्रधानपति विरेन्द्र बियार ने बताया कि विद्यालय की खस्ता हालत को देखते हुए तहसील दिवस से लेकर खंड शिक्षाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया जा चुका है। लेकिन विद्यालय मरम्मत के लिए कोई प्रयास न होने से अभिभावकों में गुस्सा व्याप्त है। प्रधानाध्यापक रत्नेश तिवारी ने कहा कि बरसात के दिनों में विद्यालय पठन-पाठन के योग्य नहीं रह जाता। इसकी सूचना खंड शिखाधिकारी को दे चुके हैं। प्रदर्शन करने वालो में फूलचंद, नन्दलाल, दयाराम, पप्पू, संजय, सुरेंद्र माधव आदि रहे।