{"_id":"5a9ee8894f1c1bef7b8baf68","slug":"141520363657-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने के निर्देश
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित नहीं होने पर मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने सात अधिकारियों के वेतन काटने और स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। मंगलवार को समाधान दिवस पर मंडलायुक्त जन शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान संबंधित अधिकारियों के नहीं होने पर नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए। जो सात अधिकारी गायब थे। इसमें सहायक अभियंता लोकनिर्माण विभाग, खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर, एस ओ धीना, इंस्पेक्टर शहाबगंज, सहायक वन्य संरक्षणअधिकारी, ईओ सैयदराजा शामिल थे। मंडलायुक्त ने अनुपस्थित सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही वेतन रोकने के लिए सदर एसडीएम विकास कुमार को निर्देश दिए हैं।
इनसेट
324 में 13 शिकायतों का ही समाधान
चंदौली। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले की पांचों तहसीलों पर कुल 324 शिकायतें आईं। इसमें से सिर्फ 13 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। मंगलवार को मुख्यालय पर पहुंचे मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण सदर तहसील पहुंच गए। जहां उन्होंने समस्याएं सुनीं। मंडलायुक्त व आईजी जोन दीपक रतन को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण भी करना था, मगर बिना निरीक्षण किए ही लौट गए।
कुल 42 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें से मौके पर मात्र पांच का निस्तारण किया गया। इस दौरान एडीएम राजस्व बच्चालाल, सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसी तरह मुगलसराय तहसील पर 41 में से तीन का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
नौगढ़ संवाददाता के अनुसार एसडीएस सत्येंद्र सिंह के अनुसार 38 प्रार्थना पत्र आए। इसमेें तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। इसमें अधिकतर पेयजल और भूमि पर कब्जे की शिकायतें रहीं। इस मौके पर सीओ नक्सल डोरी लाल, तहसीलदार राकेश सिंह, वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कुल 33 शिकायती प्रार्थनापत्र आए। इसमें सिर्फ एक का निस्तारण हुआ। चकिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य के सामने पेयजल, पेंशन, आपूर्ति तथा विकास से संबंधित मुद्दे छाए रहे। 170 प्रार्थना पत्र आए थे। तहसीलदार फुलचंद यादव, नायद तहसीलदार प्रवीण सिंह मौजूद थे।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी हेमंत कुमार व एसपी संतोष सिंह की उपस्थिति में 41 प्रार्थनापत्र आए। लेकिन मौके पर केवल तीन का ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम दिप्तीदेव, तहसीलदार हीरालाल, नायब तहसीलदार अनिता कुमारी, नीलम तिवारी, बीडीओ राजन राय मौजूद रहे।
इनसेट
न्याय पाने के लिए काट रहे चक्कर
नियामताबाद। पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पुलिसकर्मी की पत्नी तीन बार से न्याय की गुहार लगा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मंगलवार को फिर उसने अपनी फरियाद सुनाई और न्याय की मांग की। दरअसल पुलिस विभाग में अश्विनी कुमार उपनिरीक्षक हैं। उनकी पत्नी स्नेहलता शर्मा ने दहेज उत्पीड़न का अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
बिलारीडीह स्थित मुगलसराय तहसील पर पहुंची पीड़िता स्नेहलता ने डीएम हेमंत कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से अपनी पीड़ा बताई। ऐसे ही गोधना गांव के चैनू ने पत्नी के इलाज के लिए अपनी करीब 14 बिस्वा जमीन 35 लाख रुपये में बेच दी। लेकिन तय रकम से अब तक सिर्फ 19 लाख रुपये मिले हैं। अब बाकी धनराशि के लिए तहसील का चक्कर काट रहे हैं। इसी गांव के बाबू लाल पंखडी ने कालोनाइजर को जमीन बेच दी मगर पूरा पैसा अब तक नहीं मिला। वहीं चंदरखां गांव के पूर्व प्रधान तेेजू यादव सहित ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।