फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बकाया मजदुरी के भुगतान को लेकर प्रदर्शन

बकाया मजदुरी के भुगतान को लेकर प्रदर्शन

Sat, 03 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बकाया मजदुरी के भुगतान को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
नौगढ़(ब्यूरो)। मनरेगा में बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच के बैनर तले शुक्रवार को कई गांवों के लोगों ने स्थानीय ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों से संबंधित एक पत्रक खंड विकास अधिकारी रमेश यादव को सौंपा। बीडीओ ने शीघ्र भुगतान का भरोसा देकर उन्हें वापस भेज दिया।

गोलाबाद निवासिनी संगीता, लीलावती, अनीता आादि ने बताया कि मनरेगा के तहत वर्ष 2015-16 और 2016-17 में 29 मजदूरों से चार सप्ताह तक कार्य कराया गया। लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। भगेलपुर से रामरती ओर तेंदुआ से मराछी ने भी मजदूरी न मिलने की समस्या रखी। मजदूरों का आरोप रहा कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी मजदूरी भुगतान नहीं हुआ जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कहा कि मजदूरी ही हम लोगों के जीवन का आधार है। कहा कि कई बार हम लोगों ने ब्लाक कर्मचारियों और अधिकारियों से भुगतान की मांग की लेकिन कोरे आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। आश्वासनों से आजिज आकर महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच के तत्वावधान में कई गांवों के लोगों ने विकासखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी रमेश यादव ने प्रदर्शन करने वालों से पत्रक लिया और भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कराकर शीघ्र ही मजदूरी का भुगतान करा दिया जाएगा। इस दौरान सुनीति, रेखा, गीता, मीरा, पार्वती, निर्मल, सुरेश समेत काफी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजातशत्रु चौबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed