फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पीड़िता के परिवार के लोग मिले एसपी से

पीड़िता के परिवार के लोग मिले एसपी से

Wed, 11 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता के परिवार के लोग मिले एसपी से
बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ हुए दुराचार में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से परिजनों ने मिलकर शिकायत की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने और किशोरी के मामले में लापरवाही बरतने पर रात 11 बजे बलुआ थानाध्यक्ष का स्थानांतरण बबुरी कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि घास काटने गई किशोरी के साथ एक बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में उसी गांव के तीन युवकों ने दुराचार कर दिया। इसकी जानकारी उस समय हुई जब आस पास भैंस चराने गये चरवाहों ने बेहोश पड़ी युवती को देखा। जिसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी गई। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच करने लगी। वहीं पीड़िता न्यायालय में दो युवकों का नाम बताया। जिसमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा अभी पुलिस पकड़ से दूर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों के साथ पीड़िता व उसके परिवार एसपी से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed