{"_id":"59bc2c044f1c1bb2688b4c87","slug":"141505504260-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल उत्सव का शुक्रवार को समापन हो हुआ। अंतिम दिन कबड्डी व बॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। बॉलीबाल में नौबतपुर और कबड्डी मेें बर्थरा की टीम विजेता बनीं। विधायक साधना सिंह और सुशील सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर विधायक साधना सिंह ने कहा कि खेल में अपनी प्रतिभा को साबित कर जनपद के युवा प्रदेश व देश में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। भाजपा ने इसी उद्देश्य से खेलों भारत अभियान की शुरुआत की है। कहा कि खेल से ही युवाओं में समरसता व एकजुटता की भावना विक सित होगी । विधायक सुशील सिंह ने कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। युवा खेल को मात्र मनोरंजन के रूप में ना लें, बल्कि इसमें अच्छे अवसर की भी तलाश करें। हार से निराश ना हों और जीतने के बाद अहंकार को मन पर हावी ना होने दें। ज्यादा से ज्यादा बेहतर कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। इस दौरान बालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला समूदपुर व नौबतपुर के बीच खेला गया, जिसमें नौबतपुर की टीम विजयी रही। कबड्डी का फाइनल बर्थरा और पंडित कमलापति त्रिपाठी महाविद्यालय की टीम के बीच हुआ, जिसमें बर्थरा की टीम विजयी रही। इस मौके पर शमशेर बहादुर सिंह, शशिशंकर सिंह, खेल प्रभारी आशीष रघुवंशी, विवेकानन्द दुबे, संजय सिंह, प्रदीप यादव, संदीप सिंह, विजय कुमार सिंह, अनिल सेठ, सम्पूर्णानन्द पांडेय आदि उपस्थित रहे।