फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   राहुल गांधी पर पथराव के विरोध में दिया धरना

राहुल गांधी पर पथराव के विरोध में दिया धरना

Sun, 06 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी पर पथराव के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
मुगलसराय। गुजरात में बाढ़ ग्रस्त इलाके में गए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाधी को काले झंडे दिखाने और वाहन पर पथराव किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार को नगर में काली महाल स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। बांहों पर काली पट्टी बांध कर सरकार का विरोध किया।

इस मौके पर हुई गोष्ठी में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है, जोर जबरदस्ती और दबाव की राजनीति कर रही है। शासन द्वारा दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। कहा कि राहुल गांधी पर पथराव से भाजपा का घिनौना और कायरना चेहरे से पर्दा उठ गया है। कहा कि भाजपा चाहे जितना अत्याचार कर ले लेकिन राहुल गांधी हताश होने वाले नहीं है। राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता गरीबों, मजलूमों के दुख दर्द में शरीक होते रहेंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम जन इच्छाओं के विपरीत पंडित दीनदयाल के नाम पर रखना भाजपा के तानाशाही रवैये का ही सबूत है। कहा कि मुगलसराय में जन्मे महापुरुष लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर स्टेशन का नाम न रख कर नगर और जिले के लोगों को अपमानति किया गया है। धरना सभा में शाहिद तोसिफ, नंदगोपाल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, सतपाल सिंह, नवीन कुमार पांडेय, कमरूल बारी, संजय मिश्र, मेवालाल, दीपक, कृष्ण मुरारी, डॉ. बृजमोहन, महेश मंडल, रमेश सिंह, राजेश, लालजी अग्रहरि, सगीर अहमद, दीपू गुप्ता, सुनील प्रजापति, दुुर्गा जायसवाल, मोहित गुप्ता, सूरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed