{"_id":"59501a594f1c1b561f8b473c","slug":"141498421849-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई को लगेंगे दो लाख 97 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई को लगेंगे दो लाख 97 हजार पौधे
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ। एक से सात जुलाई तक पौध रोपड़ का कार्य उत्सव के रुप में मनाए और अभियान में वनवासियों और ग्राम प्रधानों को भी वनक्षेत्राधिकारी शामिल करें। रविवार को मझगाई रेंज परिसर में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्रभागीय वनाधिकारी गोपाल ओझा ने वन कर्मियों को संबोंधित करते हुए कहा।
प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि जंगलों में प्रतिदिन गश्त करने के दौरान अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें और संबंधित थानों में मुकदमा पंजिकृत कराए। चन्द्रकांता गेस्ट हाउस के चौकीदार रघुनाथ यादव पर हुए हमले की जानकारी और आपोपितों के विरुद्ध कार्यवाही का संज्ञान वन क्षेत्राधिकारी विजेन्द्र श्रीवास्तव से लिया। वहीं समय से पौध रोपड़ कराने के लिए गढ्ढे खुदवाने और उसमें जैविक खाद डालने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने कहा कि नौगढ रेंज के 22 स्थलों पर तीन सौ 16 हेक्टेयर, मझगाई रेंज के 24 स्थलों पर तीन सौ 15 हेक्टेयर तथा जयमोहनी रेंज के 23 स्थलों पर चौव्वन हेक्टेयर आरक्षित वनक्षेत्रों में कैंपा, सामाजिक वानिकी, मनरेगा योजना से पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी ने बाघी स्थित पौधशाला का निरीक्षण भी किया। वनक्षेत्राधिकारी नरेन्द्र राय ने बताया कि पौध रोपण के लिए दो लाख 97 हजार पौधे विकशित किया गया है। इस दौरान वनक्षेत्राधिकारी मझगाई रेंज जानकी शरण श्रीवास्तव के अलावा नौगढ रेंज, जयमोहनी रेंज के वन दरोगा, वन रक्षक मौजूद रहे।