{"_id":"1374132ad6f7410f4542fea8cc38b3fd","slug":"14-people-in-a-monitoring-in-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थी सिर्फ एक निगरानी में 14 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थी सिर्फ एक निगरानी में 14 लोग
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय जनता इंटर कालेज बबुरा धीना के परीक्षा केंद्र पर बुधवार को
विज्ञापन
द्वितीय पाली में इंटर की फल एवं खाद्य संरक्षण विषय की परीक्षा में एक
परीक्षार्थी की निगरानी के लिए कुल चौदह कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया
था।
परीक्षा केंद्र पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा के इंटर की फल एवं खाद्य संरक्षण विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा बुधवार की शाम हुई। इस परीक्षा में केंद्र पर केवल दो छात्रों को शामिल होना था, लेकिन उनमें से एक के अनुपस्थित रहने के कारण मात्र एक परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलत हुआ।
एक छात्र की परीक्षा लेने के लिए दो कक्ष निरीक्षक, दो सचल दल, एक अवमोचक, एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक, एक केंद्र व्यवस्थापक, एक बाबू सहित चार परिचारकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
इस प्रकार एक परीक्षार्थी की परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुल चौदह लोगों को लगना पड़ा। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक अनुपम राय ने बताया कि यदि यह भी परीक्षार्थी नहीं आता, तब भी इतने लोगों को पूरे समय तक ड्यूटी करनी पड़ती।