{"_id":"6a4ea6b916c2ba33dc0eaa58","slug":"14-dead-and-one-injured-camel-recovered-from-a-dcm-truck-driver-arrested-chandauli-news-c-313-1-svns1020-155606-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डीसीएम से 14 मृत और एक घायल ऊंट बरामद किए, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डीसीएम से 14 मृत और एक घायल ऊंट बरामद किए, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर शाम पुलिस ने एक डीसीएम से 14 मृत और एक घायल ऊंट बरामद किए। पुलिस ने मृत ऊंटों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें एक्सप्रेस-वे के नीचे गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया।
वहीं, घायल एक ऊंट का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजस्थान से बिहार के पूर्णिया जिले के लिए एक डीसीएम में ऊंटों को ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बुढ़नपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर वाहन को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान डीसीएम में 14 ऊंट मृत मिले, जबकि एक ऊंट गंभीर रूप से घायल अवस्था में थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
उसने अपनी पहचान बागपत जनपद के काजीपुरा थाना क्षेत्र के पुराना बाजार निवासी राशिद अली के रूप में बताई। चालक के अनुसार, वह राजस्थान के हलधरगढ़ से ऊंट लेकर बिहार के पूर्णिया जा रहा था। कोतवाल ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। संवाद