फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   136 fire victims now receive Rs 11.22 lakh in aid, Rs 1.75 lakh for utensils

Chandauli News: 136 अग्नि पीड़ितों को अब मिली 11.22 लाख की सहायता, बर्तन के लिए 1.75 लाख

Sun, 26 Apr 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
136 fire victims now receive Rs 11.22 lakh in aid, Rs 1.75 lakh for utensils
जिले में आग लगने की घटनाओं से पीड़ित 136 लोगों को 11.2 लाख की सहायता दी जा चुकी है। पीड़ितों के जले बर्तन समेत अन्य नुकसान की भारपाई के लिए 1.75 लाख का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

जिले में आग लगने की घटनाओं के बाद तत्काल पीड़ितों तक मदद पहुंचाने में प्रशासनिक अमला सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है। इसके लिए आपदा विभाग में कंट्रोल रूम से पीड़ितों के पास 48 से 72 घंटे तक मदद पहुंच जा रही है। आगलगी की सूचना के बाद तत्काल मौके पर लेखपाल व तहसील को पहुंचने के बाद रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों के खाते में धनराशि भेज दी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में आए दिन झोपड़ियों में आग लगने से बस्ती की बस्ती खाक हो जा रही है। पीड़ितों के त्वरित मदद के लिए शासन ने आपदा कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां से अग्निशम केंद्र से लेकर तहसील प्रशासन तक सूचना व जिम्मेदारों को मौके पर भेजने तक की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उसके बाद पीड़ितों की नुकसान आ आंकलन की रिपोर्ट मांगी जाती है। उसके बाद उनके खाते में धानराशि भेज दी जाती है। आपदा विभाग को 53.80 लाख की धनराशि सरकार से अग्निपीड़ितों तक भेजने के लिए मिला है।-
विज्ञापन
विज्ञापन


-अनिल कुमार, एडीएम, प्रशासन ने बताया कि आग लगने की घटनाओं पर प्रशासन की तरफ से तत्काल सहायता दी जा रही है। इसके लिए आपदा विभाग में कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। घटनाओं के बाद तहसीलों से तत्काल रिपोर्ट मंगाकर पीड़ितों के खाते में सहायता राशि भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed