{"_id":"5c9a77dcbdec22141e223448","slug":"131553627100-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल और कानूनगो के बीच हुए विवाद की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल और कानूनगो के बीच हुए विवाद की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। तहसील कार्यालय में बीते दिनों कानूनगो और लेखपाल की बीच हुए विवाद की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को तहसील पहुंचे सीओ कार्यालय के पुलिसकर्मियों ने मामले की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने रजिस्ट्रार, लेखपाल व अन्य राजस्वकर्मियों का बयान लिया।
बीते दिनों बर्थरा सर्किल के कानूनगो हिम्मत बहादुर और मांटीगांव के लेखपाल संजीव सिंह के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना के बाद एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष की ओर से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। कानूनगो ने एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में लेखपाल के खिलाफ और लेखपाल ने कानूनगो पर मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मंगलवार को सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देश पर सीओ पेशी के जांच अधिकारी ने मामले की जांच के लिये रजिस्ट्रार से मिलकर विस्तार से जानकारी हासिल की। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि कानूनगो और लेखपाल के बीच हुए विवाद में दोनों पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसकी जांच की जा रही है।