फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दो साल से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश

दो साल से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 25 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
दो साल से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन

नौगढ़। तहसील के अंतर्गत मगरही गांव के पूर्वा हथिनी पुरवे में दो साल से बिजली की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव में लगे ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि शीघ्र विद्युत आपूर्ति नहीं हुई तो निर्वाचन आयोगको पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से रिलायंस एनर्जी के द्वारा वर्ष 2003-2004 में सुखदेवपुर से विद्युत लाइन जोड़ कर गांव हथिनी में विद्युतीकरण कराया गया। 10 केवी का दो ट्रांसफार्मर स्थापित कर घरों में कनेक्शन के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। लेकिन दो साल से विभाग ने बिना कारण बताए आपूर्ति बंद कर दी है। तहसील दिवस में शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने विभाग के द्वारा गांव के लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। अभी हाल में तैनात हुए एसडीओ अनिल सिंह का कहना है कि किन कारणों से आपूर्ति ठप की गई, इसकी जानकारी कर जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नीलाल, भगवान दास, विमला, मुलायम, सुभाष, मुखलाल, रामाधार, जितेंद्र, राजा राम, हीरा, मोती, सीता, ओम प्रकाश, भोला, चंद्रशेखर, कमली शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed