फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बिना अनुमति के नहीं लगा पाएंगे पोस्टर व बैनर

बिना अनुमति के नहीं लगा पाएंगे पोस्टर व बैनर

Fri, 15 Mar 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति के नहीं लगा पाएंगे पोस्टर व बैनर

विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से सर्तक हो गया है। चुनाव में कोई भी राजनीतिक दल व उम्मीदवार किसी व्यक्ति की भूमि, भवन, अहाते आदि में उसके अनुमति के बिना बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि नहीं लगा पाएगा। इसके लिए भवन स्वामी से लिखित रूप से अनुमति लेनी पड़ेगी। यदि ऐसा नहीं किया गया और शिकायत मिली तो उसके विरुद्ध आयोग के आदेशानुसार सख्ती से निपटा जाएगा। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। वहीं निर्वाचन आयोग के आदेश का पालन और निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। आयोग के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से निपटने का आदेश अधिकारियों को दिया गया है। जगह-जगह लगे झंडा, बैनर, पोस्टर आदि हटाए जा रहे हैं। अब कोई भी राजनीतिक दल व उम्मीदवार सरकारी भवनों, खम्भों आदि पर बैनर व पोस्टर नहीं टांग पाएगा। वहीं निजी भवनों, भूमि, अहाते में बैनर, पोस्टर, सूचना चिपकाने, नारे आदि लिखने के लिए उनके स्वामी से बकाएदे लिखित अनुमति लेनी पड़ेगी।

चंदौली। लोक सभा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए गुुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नवनीत सिंह चहल ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने दो टूक कहा कि चुनाव संपन्न होने तक कहीं किसी अधिकारी की शिकायत मिली तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने की कड़ी हिदायत दी । इस दौरान बैठक में अनुपस्थित रहने वाले आधा दर्जन सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। इस दौरान उपहार बांटनें वालों पर निगाह रखें और उनपर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट निष्ठा के साथ चुनाव कराने की पूरी प्रक्रिया का पूरा अध्ययन करें। रूट चार्ट के अनुसार अपने-अपने बूथों का निरीक्षण कर बिजली, पानी, फर्नीचर, शौचालय व रैंप सहित अन्य व्यवस्था की रिपोर्ट एक सप्ताह में तलब की है। कहा कि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों अपने सेक्टर के क्षेत्राधिकारी के साथ बूथों का भ्रमण मतदेय स्थल का अवलोकन कर वहीं सभी तैयारियों को पूरा कराएं। प्रेक्षक के निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर पैनी नजर रखे। वहां के प्रधान व सम्मानित व्यक्तियों से वार्ता कर मतदान में बाधा ड़ालने वाले के खिलाफ कार्रवाई कराएं। कहा कि साड़ी, कपड़ा, रेडियो, घड़ी, मदिरा बाटने वालों की गोपनीय सूचना अधिकारियों को दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। गरीब परिवार व आर्थिक रूप से कमजोर मतदाताओं को प्रलोभन, घमकाने व चुनाव में साम्प्रदायिक दंगा करने वाले व्यक्तियों की जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराए। कहा कि मतदान कराने के लिए लगे अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिचत लोगों से दूरी बनाए और उनका अतिथि स्वीकार न करें। एसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों, क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने हल्के के वारंटी व्यक्तियों के खिलाफ अभी से लगातार अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। कहा कि मतदान के दौरान शान्तिभंग करने वाले के खिलाफ 107 व 16 में विधिक कार्रवाई करें। मतदान स्थल से 200 मीटर के परिधि में धुम्रपान व चुनाव प्रचार-प्रसार सामग्री नहीं होगी। लाइसेंस शस्त्र धारियों का गन जमा कराने से पूर्व उनके द्वारा पिछले एक साल में क्रय किए गए कारतूस लेखा जोखा लें। यदि किसी प्रकार का आशंका हो तो शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें। इस दौरान उप जिलानिर्वाचन अधिकारी बच्चा लाल मौर्य, उपजिलाधिकारी अभिषेक गोयल, कुमार हर्ष, प्रदीप कुमार, आनंद वर्धन, राम सजीवन मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली। आईजी जोन विजय सिंह मीणा ने गुरुवार को पुलिस लाइन में अधीनस्थों संग बैठक की। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। साथ ही होली के मद्देजनर पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया। चेताया कि कहीं से चूक हुई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

कहा कि चुनाव से सभी तैयारियां पुरी कर ली जाय। सभी प्रभारी अपने क्षेत्र में पड़ने वाले पोलिंग बूथों का निरीक्षण करके यह सुनिश्चित करें कि वहां मतदान के दिन कोई दिक्कत न हो। कहा कि शरारती तत्वों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई में तेजी लाए और लाइसेंसी असलहों को समय रहते जमा कराएं। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी को आदर्श आचार संहिता का पालन कराने का निर्देश दिया। वहीं होली के त्यौहार के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक करके आपसी भाइचारे के त्योहार मनाने के लिए लोगों से सहयोग लेने के लिए कहा। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके है। वह खुद रोजाना मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। इस दौरान एएसपी प्रेमचंद्र, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, प्रदीप सिंह चंदेल, कुंवर प्रभात सिंह, राजकुमार सिंह, शिवानंद मिश्रा, एसपी सिंह, धीरेंद्र सिंह, एसआर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed