फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   देश में चल रही सता परिवर्तन की लहर

देश में चल रही सता परिवर्तन की लहर

Wed, 06 Mar 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
देश में चल रही सता परिवर्तन की लहर
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र मुगलसराय के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन को मजबूती बनाने के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं के एकसाथ मिलकर बूथ को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही नवनियुक्त युवजन सभा के प्रदेश सचिव अयूब खां गुड्डू का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी ने कहा कि विधानसभा के नेता व कार्यकर्ता लोकसभा के चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और गठबंधन के प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोट से विजयी बनाएं। पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश को दिशा देने व दलितों, पिछड़ों, गरीबों और अल्पसंख्यकों के हित की लड़ाई है। इस कार्य में सपा-बसपा कार्यकर्ता तन मन से जुट गए हैं। कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। इसमें सपा-बसपा कार्यकर्ता अगली कतार में खड़े होकर भारतीय जनता पार्टी के झूठ का पर्दाफाश करते हुए एक बेहतर हिंदुस्तान बनाने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर नफीस अहमद गुड्डू, ईशान मिल्की, राजकुमार जयसवाल, सुदामा यादव, चंद्रभानु यादव, मो. यासीन, मुलायम सिंह डब्लू, राजेश प्रजापति, लवकुमार बियार, नायाब अहमद रिंकू, राजकुमार कनौजिया, अंजनी यादव, राजेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप, श्यामलाल पांडेय, राजू पांडेय, सुदेशी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed