फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीमा पर तनाव, जिले में पुलिस को किया एलर्ट

सीमा पर तनाव, जिले में पुलिस को किया एलर्ट

Thu, 28 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सीमा पर तनाव, जिले में पुलिस को किया एलर्ट
ीमा पर तनाव, जिले में पुलिस को किया एलर्ट
विज्ञापन

आरपीएफ, जीआरपी ने डाग स्क्वायड के साथ की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर।सीमा पर भारत-पाक के बीच तनाव के मद्देनजर जिलेभर में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी सीओ, थानाध्यक्षों के साथ एलआईयू को सतर्क किया गया है। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दैरान यात्रियों के लावारिश वस्तुओं को न छूने और इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने का निर्देश दिया गया।

एसपी संतोष कुमार सिंह ने पूरे जिले में एलर्ट घोषित किया है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एएसपी, सीओ और थानाध्यक्षों को आस पास कड़ी निगरानी रखने की हिदायत दी। साथ ही एलआईयू को भी सतर्क कर दिया गया है। वही नौगढ़ में सीआरपीएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। तीन दिन पहले जवानों ने जंगल मे काम्बिंग भी की थी। इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह के चकिया के भभौरा रामपुर गांव में भी चौकसी बरती जा रही है। वही दो मार्च को चकिया में सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन करने के लिए गृहमंत्री के आने की सूचना है। इसके मद्देनजर और सतर्कता बरती जा रही है। वहीं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और डाग स्क्वायड के साथ विभिन्न ट्रेनों, प्लेटफार्मों और सर्कुलेटिंग एरिया की जांच पड़ताल की। जीआरपी और आरपीएफ स्टेशन के चप्पे चप्पे पर निगरानी रखने की हिदायत दी गई है। शाम पांच बजे आरपीएफ पीडीडीयू निरीक्षक बीएन मिश्र और जीआरपी के अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार केे नेेतृत्व में डाग स्क्वायड की टीम के साथ पूरे स्टेशन पर जांच पड़ताल की गई। आठ प्लेटफार्म के साथ यात्री हाल, स्टेशन के समीप यार्ड, सर्कुलेटिंग एरिया की जांच पड़ताल की गई। ट्रेनों के विभिन्न कोच में पहुंच कर यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान यात्रियों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने को कहा। कहा कि किसी भी लावारिश वस्तु को हाथ न लगाए। संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखते ही जीआरपी, आरपीएफ अथवा किसी कर्मचारियों को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed