{"_id":"5c27c781bdec22572a20e6a3","slug":"131546110849-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज सेवा के लिए युवाओं को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज सेवा के लिए युवाओं को किया जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। नेहरू युवा केंद्र की ओर शनिवार को केवीके में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रभारी सीडीओ धर्मजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित और विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं को देशहित के लिए कार्य करने और सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
युवाओं को संबोधित करते हुए प्रभारी सीडीओ धर्मजीत सिंह ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। इन्हें चाहे जिस ढांचे में ढाला जाय वह ढल जाते हैं। कहा कि शुरुआती दौर में छात्र जीवन के दौरान कार्यशालाओं और गोष्ठियों के माध्यम से छात्रों में देश प्रेम और समाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे युवाओं का भविष्य उज्वल होने के साथ ही देशहित में भी अच्छा होगा। नेहरु युवा केंद्र के समन्वयक अनिल सिंह ने कहा कि युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के देश का विकास तेजी से होता है। इसलिए इन्हें किताबी ज्ञान के अलावा सामाजिक ज्ञान जरूरी है। इस दौरान गंगाराम यादव, डॉ. शशिकांत मिश्र, शिवम सिंह, अजय कुमार, शरद यादव, शिवानंद प्रसाद, दिलीप, अचम्भा, रानी, मिथिलेश उपस्थित रहे।