{"_id":"5c042935bdec224166059dcd","slug":"131543776565-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून की रोटी खाएं पर बच्चों को शिक्षित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून की रोटी खाएं पर बच्चों को शिक्षित करें
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई बाजार। कस्बा स्थित स्टैनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को हाईटेक महोत्सव व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा और संस्कृति दुनिया के सभी देश सीखते हैं, वहीं देश के निजी विद्यालयों में पश्चिमी सभ्यता पर आधारित शिक्षा देकर बच्चों की सांस्कृतिक विरासत उनसे छीन रहे हैं। कहा कि लोगों को दो जून की रोटी की बजाए एक जून की ही रोटी खा कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए। शिक्षा प्राप्त करने से आवश्यक कोई कार्य नहीं है। कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजते समय कुछ बातों का अवश्य ख्याल रखना चाहिए। स्कूल में खेल का मैदान व स्वच्छ वातावरण का ध्यान अवश्य रखें। इस मौके पर तूफानी सिंह, बच्चा सिंह, रंजय पांडेय, राजेश यादव, संजय तिवारी, साहब राजभर, महेंद्र राजभर मौजूद थे। अध्यक्षता हरबंस गुप्ता व संचालन बीके गुंजन ने किया।