फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पीसीएफ प्रभारी के खिलाफ डीएम ने लिखा पत्र

पीसीएफ प्रभारी के खिलाफ डीएम ने लिखा पत्र

Tue, 28 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पीसीएफ प्रभारी के खिलाफ डीएम ने लिखा पत्र

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। गेहूं खरीद के बाद अब तक समितियों से उठान नहीं होने से कारण सड़ रहे गेहूं के मामले में डीएम नवनीत सिंह चहल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पीसीएफ प्रभारी से जवाब-तलब करने के साथ ही कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। डीएम के सख्त तेवर के बाद समिति के सचिवों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल मार्च अप्रैल में जिले में 50 से अधिक गेहूं क्रय केंद्रों पर 2.70 लाख कुंतल गेहूं किसानों से खरीदा गया। इसे समितियों के गोदामों में उठाकर रखा गया और पीसीएफ को इसे एफसीआई गोदामों तक पहुंचाना था लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब तक पूरी तरह से गेहूं का उठान नहीं हो सका है और जिले के विभिन्न साधन सहकारी समितियों के गोदामों में 25 हजार कुंतल गेहूं बारिश में सड़ रहा है। लेकिन खाद्यान्न विभाग उसे एफसीआई के गोदामों या फिर सुरक्षित स्थानों पर नहीं रख सका। नतीजतन बारिश में फर्श पर रखे गेहूं सड़ने के साथ ही दीवारों की सीलन से गेहूं फूलने लगे हैं। एफसीआई व्यासनगर ने सड़ा गेहूं लेनेे से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

इस लापरवाही को अमर उजाला ने 26 और 27 अगस्त को उजागर किया था। इसके बाद डीएम ने संज्ञान लेते हुए पीसीएफ प्रभारी शशिकांत भारती से जवाब तलब किया है। साथ ही शासन को पत्र लिखकर लापरवाही से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed