{"_id":"5b2bf44e4f1c1bc96b8b767a","slug":"131529607246-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की संपर्क में आया डीजे, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की संपर्क में आया डीजे, तीन झुलसे
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में बुधवार की देर रात बारात में जा रहा डीजे वाहन हाईटेंशन बिजली की तार के संपर्क में आ गया। इससे डीजे संचालक व दो बच्चे झुलस गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वही डीजे संचालक की हालत गंभीर होने पर लोग उसे बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिर्जापुर जिले के अमराहा घाटमपुर निवासी जगदीश पुत्र स्वर्गीय नंदलाल बिंद की बारात बुधवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव निवासी फूलचंद बिंद के यहां आई थी। सभी बाराती डीजे बजाते हुए जा रहे थे। डीजे का संचालक मिर्जापुर निवासी 26 वर्षीय राकेश कुमार डीजे पर ही था। गांव के बाहर बिजली का 11000 बोल्ट का एचटी तार लटक रहा था। इस दौरान डीजे का ऊपरी हिस्सा हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। जिसके चलते डीजे संचालक राकेश कुमार झुलस गया। वहीं गांव के किशन बिंद का 12 वर्षीय पुत्र रामबाबू व मन्नू का 10 वर्षीय पुत्र इम्तियाज भी डीजे के संपर्क में आने से झुलस गए। ग्रामीणों ने तीनों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां राकेश कुमार की हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे मिर्जापुर स्थित एक अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं रामबाबू व इम्तियाज इलाज के उपरांत अपने घर चले गए।
विज्ञापन