{"_id":"5a4152104f1c1bc20a8b4cf1","slug":"131514230288-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में लेखपाल निलंबित, चार की रिर्पोट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में लेखपाल निलंबित, चार की रिर्पोट तलब
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। राजस्व कार्य सहित विभिन्न कार्यो में लेखपालों द्वारा लगातार बरती जा रही लापरवाही को लेकर तहसील प्रशासन ने सख्त रूप अख्तियार किया है। सोमवार को कानूनगों और तहसीलदार की रिपोर्ट पर एसडीएम ने एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है। वही चार अन्य लेखपालों की जांच रिपोर्ट तलब किया है। विभागीय कार्रवाई से लेखपालों में खलबली मची है।
पिछले कई दिनों से तहसील अधिकारियों द्वारा लेखपालों को चेतावनी के बाद भी लेखपाल मनमानी ढ़ग से कार्य कर रहे थे। जिसके कारण मुख्यमंत्री संदर्भ, संपूर्ण समाधान दिवस, राजस्व अभिलेखों का रख रखाव ठीक नही होने व, ऋणमोचन की डाटा फिडिंग सहित अन्य खतौनी कार्य में लापरवाही पर सोमवार को चहनिया सर्किल के अगस्तीपुर लेखपाल संजय सिंह को निलंबित कर दिया। वही चार लेखपाल विनिता मिश्रा, श्वेता तिवारी, पूजा सिंह और राजकुमार सिंह की रिपोर्ट कानूनगों से तलब की गयी है। इस संबंध में एसडीएम छेदीलाल सिंह ने बताया कि तहसीलदार की रिपोर्ट पर एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। शेष की रिकार्ड कानूनगों से तलब किया गया है।