{"_id":"5a40035d4f1c1b96368b689e","slug":"131514144605-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकलन और मूल्यांकन केंद्र के निर्धार की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकलन और मूल्यांकन केंद्र के निर्धार की तैयारी
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे शिक्षा महकमे ने परीक्षा कापियों के संकलन केंद्र और मूल्यांकन केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त निर्देशों के आधार पर केंद्रों का निर्धारण कर तीस दिसंबर तक बोर्ड को विद्यालयों की सूची भेजी जानी है। फिलहाल डीआईओएस कार्यालय द्वारा संकलन केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों को फार्म का प्रारूप उपलब्ध करा दिया गया है।
फरवरी माह में प्रारंभ हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जरूरी तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। परीक्षा के लिए आवश्यक मूल्यांकन केंद्रों और संकलन केंद्र के लिए विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली, नगरपालिका इंटर कालेज मुगलसराय और आदित्यनारायण इंटर कालेज चकिया को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने की कवायद की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन केंद्रों के चयन के बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा जहां पूर्व में अनियमितता या गोपनीयता भंग होने जैसी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। साथ ही केंद्र पर कम से कम पांच सौ परीक्षकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिएं। इस बाबत डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र हेतु तीन विद्यालयों को प्रारूप उपलब्ध करा दिया गया है। तीस दिसंबर को केंद्रों का निर्धारण कर बोर्ड को सूचना भेज दी जाएगी।