{"_id":"5a2ed87c4f1c1ba12d8b8051","slug":"131513019516-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
युवा संगोष्ठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडाकला। क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय के परिसर में सोमवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्र के विकास हेतु भारतीय युवाओं की भागीदारी विषय पर परिचर्चा में छात्र छात्राओं ने भाग लिया और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से आये युवा क्रांति रथ का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के छात्राओं के स्वागत गीत से हुआ।
परिचर्चा के दौरान आदित्य पांडेय ने कहा एक्कीसवीं सदी अपने युवा अवस्था में है। इसलिए नौजवानों को राष्ट्र को सही दिशा में ले जाने के लिए जागृत होने की जरूरत हैं। कहा कि युवाओं को जागरूक करने के लिए जम्मू से वैष्णों देवी का दर्शन करने के उपरान्त 24 तीर्थ स्थलों का जल लेकर यह रथ मथुरा, आंवला खेड़ा, अयोध्या, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर होते हुए चंदौली पहुंचा हैं। जो 25 दिसंबर को अपने अखिरी पड़ाव नागपुर पहुंचेगा। जहां अंतराष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। परिचर्चा के दौरान रथ नशा मुक्ति और पौधरोपण के लिए जागरूकता संदेश दिया गया। इस दौरान जगदीश राय, जयप्रकाश पांडेय, राममूर्ति पांडेय, कमला कुशवाहा, चंद्रिका यादव, लालब्रत यादव, सत्यनारायण यादव, शिवप्रकाश यादव, अनिल सिंह, राजेश शर्मा, मिथिलेश यादव, श्रवण कुमार, विकास यादव, धर्मदेव सिंह, सविता यादव आदि मौजूद रहे। संचालन डा. राधेश्याम चतुर्वेदी ने किया।