{"_id":"59f62be94f1c1bce538b9ebc","slug":"131509305321-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमयू पैसेंजर ट्रेन को वाराणसी तक संचालित कराने के लिए होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएमयू पैसेंजर ट्रेन को वाराणसी तक संचालित कराने के लिए होगा आंदोलन
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
सकलडीहा। बक्सर से वाराणसी जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद होने से लोगों गुस्सा है। ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन को दुुबारा वाराणसी तक संचालित करने की मांग को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बरठी गांव में रविवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व में महेंद्र नाथ पांडेय ने सांसद बनने के बाद बक्सर ईएमयू को वाराणसी तक संचालित कराने आश्वासन दिया था। जो चुनाव बितने के कुछ दिन तक वाराणसी के लिए संचालित भी हुई। लेकिन कुछ माह बाद ही मुगलसराय से बक्सर के लिए संचालित होने लगी। जबकि सकलडीहा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र, वकील व व्यापारी वाराणसी जाने के लिए ट्रेन ही मुख्य साधन है। लोगों का आरोप है कि सरकार की उदासीनता के कारण स्थानीय स्टेशन से सिर्फ हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस वाराणसी के लिए जाती है। उसके बाद कोई भी ट्रेन वाराणसी तक नहीं चलती है । ग्रामीणों ने बैठक में वाराणसी तक ईएमयू पैसेंजर ट्रेन को संचालित कराने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान गनेश मिश्रा, रामचंद्र सिंह, सिंटू मालवीय, सोनू कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, रामेश्वर कनौजिया, राहुल कुमार,सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।