फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नक्सल को समाप्त करने के लिए पुलिस की मुहिम

नक्सल को समाप्त करने के लिए पुलिस की मुहिम

Wed, 23 Aug 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
नक्सल को समाप्त करने के लिए पुलिस की मुहिम

विज्ञापन
चंदौली। जिले से नक्सल समाप्त करने के लिए पुलिस विभाग ने मुहिम चलाया है। नौगढ़ के हर एक गांव के एक-एक परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण करायेगी। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें वायरिंग, शिल्पकारी आदि जैसे टेक्निकल प्रशिक्षण दिलायेगी। इसके साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
जिले से नक्सली गतिवधि समाप्त करने व यहां के निवासियों को मुख्य धारा से जोड़ने व पुलिस के साथ सामंजस्य स्थापित करने की नियत से पुलिस े एक मुहिम अख्तियार किये है। जिसके तहत नौगढ़ के एक-एक गांव के प्रत्येक परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाकर हेल्थ जांच करायेगें। इसके साथ ही पंजीयन किये गये मरीजों का मोतियाबिंद जैसे इलाज मुफ्त में कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रत्येक बुधवार को नौगढ़ में कैंप लगाकर वाराणसी के चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कराया जाएगा। इसमें जितने लोगों को आपरेशन की आवश्यकता होगी। उन लोगों का आपरेशन वाराणसी में कराया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें तकनीकी ज्ञान दिलाया जाएगा। जिसमें हस्त शिल्प कला, बिजली वायरिंग के साथ-साथ ड्राइवरिंग आदि की शिक्षा दी जाएगी। महिलाओं को भी सिलाई के अलावा, अगरबत्ती, मोमबत्ती बनाने की कला सिखाई जाएगी। इसके लिए सिलाई मशीन की व्यवस्था पुलिस द्वारा की जाएगी। युवकों को पुलिस में भर्ती होने के गुर सिखाए जाएगें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि नौगढ के लिए रोजी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिससे सिखने के बाद ये बुराईयों को छोड़कर अपनी रोजी रोजगार में लग जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed