{"_id":"5f1337f18ebc3e9f720d201e","slug":"13-people-including-1-health-worker-became-new-corona-positive-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में 1 स्वास्थ्यकर्मी सहित 13 लोग हुए नए कोरोना पॉजिटिव, 11 ने संक्रमण को दी मात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में 1 स्वास्थ्यकर्मी सहित 13 लोग हुए नए कोरोना पॉजिटिव, 11 ने संक्रमण को दी मात
Sat, 18 Jul 2020 11:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
चंदौली जिले में शनिवार को स्वास्थ्यकर्मी सहित 13 नए संक्रमित मिले। दूसरी तरफ 11 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और घर वापस लौटे। देर रात मिली रिपोर्ट में 13 नए संक्रमितों में सभी संक्रमित स्थानीय हैं और लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों में एक ज्वेलरी शॉप संचालक, एक जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया का स्वास्थ्य कर्मी, एक परास्नातक छात्र, एक ईंट भट्टा मालिक, एक कपड़े की दुकान का कर्मी, एक हार्डवेयर की दुकान, 2 किसान, एक प्रापर्टी डीलर है। संक्रमितों में चकिया नगर के पांच, चंदौली ब्लाक के चार, पीडीडीयू नगर के 2, सकलडीहा के एक और एक बरहनी ब्लाक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ कोरोना को मात देकर बीएचयू हास्पिटल से, लोको रेलवे हास्पिटल से एक और 9 एल-1 केयर सेंटर भोगवारा से छुट्टी पाकर घर पहुंचे। इस प्रकार जिले में कुल 469 केस हो गए है। इनमें एक्टिव 273 है जबकि 191 व्यक्ति अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जिले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन